फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: उपायुक्त ने भट्ठा संचालकों को पराली पैलेट इस्तेमाल करने के निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर-1 लघु सचिवालय में जिले के सभी भट्ठा संचालकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार भट्ठा संचालकों को अपने भट्ठों में पराली से बने पैलेटों का प्रयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि पराली पैलेटों का उपयोग ईंट बनाने में किया जाए और कोयले का प्रयोग कम किया जाए ताकि वायु प्रदूषण कम हो। उन्होंने बताया कि साल 2025 में भट्ठा संचालक 20 प्रतिशत ईंटों में पैलेट का उपयोग करेंगे जबकि साल 2026 में इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि किसान अपनी पराली न जलाएं, क्योंकि पराली जलाने से प्रदूषण होता है। हरियाणा सरकार किसानों की पराली उचित दामों में खरीदेगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और प्रदूषण भी कम होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के नियमों का पालन न करने वाले भट्ठा संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि समय-समय पर वे स्वयं और आरओ पाॅल्यूशन कंट्रोल बोर्ड भट्ठों का निरीक्षण करेंगे और नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई करेंगे।
बैठक में एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, आरओ पाॅल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सुधीर मोहन और जिले के सभी भट्ठा संचालक व उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें