फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहों को सजाने का निर्देश, ग्रीन दीपावली मनाने की अपील

विज्ञापन
नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह ने दीपावली के मद्देनजर शहर के चौकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हों? - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम के कमिश्नर आरके सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को अधिकारियों ने चौक और चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों को ग्रीन दीपावली का संदेश दिया। कमिश्नर ने अधिकारियों को सभी चौराहों को सजाने का निर्देश दिया। उन्होंने बस स्टैंड 11-15, 17-18, गीता चौक, शहीद संदीप सागर चौक, सांखला चौक समेत शहर के अन्य चौराहों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व दीपावली के शुभ मौके पर लाइट आदि की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार हमारी आत्मा हैं। इससे हमारे देश की समृद्ध परंपराओं को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर उनके साथ निगम के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग और कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह ने भी संयुक्त रूप से कहा कि रोशनी का त्योहार है। कोविड-19 और प्रदूषण दोनों ही मनुष्य के फेफड़ों पर बुरा असर डालते हैं। सब को ग्रीन दीपावली मनानी चाहिए ताकि हमारा स्वास्थ्य तंदरुस्त रहे। निगम कमिश्नर आरके सिंह ने बताया कि दीपावली पर स्टालों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई है। दुकानदारों द्वारा घर बैठे ही अपने स्टालों की बुकिंग की जा रही है। इस दौरान 1370 स्टालों की बुकिंग की गई है। इससे निगम को 8.35 लाख 800 सौ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। दुकान मालिक अपने दुकान के सामने की जगह भी बुक करवा सकते हैं, अन्य इसकी बुकिंग नहीं करवा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें