फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों की दुकानों से भी भीड़ नदारद, बिक्री गिरी

विज्ञापन
दिवाली के अवसर पर सेक्टर-5 में लगे स्टॉल्स से पटाखे की खरीदारी करते लोग। - अमर उजाला - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 में लगाए पटाखों के स्टाल्स पर शुक्रवार को खरीदारी करने कम ही लोग पहुंचे। दुकानदार ग्राहकों का बेसब्री से इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक अन्य वर्षों के मुकाबले बहुत कम भीड़ देखने को मिली। पटाखा संचालकों के अनुसार इस बार अभी तक सेल में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। विक्रेताओं के अनुसार वीरवार शाम तक औसत 50 लाख रुपये की सेल का अनुमान है।
विज्ञापन

पटाखों का कारोबार करने वाले सेक्टर-19 निवासी रामचंद्र ने बताया यह कारोबार सिर्फ कोरोना और पटाखों पर बैन की वजह से नहीं कम हुआ है। पटाखों की सेल करीब तीन साल से कम होती जा रही है। इसकी वजह है कि लोग अब रुपये का मूल्य समझने लगे हैं। उन्होेंने कहा कि इसी वजह से कई पटाखा विक्रेताओं ने पटाखों की स्टाल लगानी बंद कर दी है। वहीं पंचकूला में पटाखों के एक अन्य कारोबारी नीरज ने बताया कि दो साल पहले पटाखों के कारोबार से जिले में औसतन एक करोड़ तक की आमदनी होती थी। इस बार हालात बहुत ही चिंताजनक है। इसमें राज्य सरकारों द्वारा पटाखों पर लगाई गई रोक भी शामिल है। इस वजह से लोगों ने खुद ही पटाखों से दूरी बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें