फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए स्कूल-काॅलेज के पास वेंडर्स की चेकिंग के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। सेक्टर-1 लघु सचिवालय के सभागार में नशीले पदार्थों के उपयोग की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय एनकोर्ड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त डाॅ. प्रियंका सोनी ने की। इस दौरान उपायुक्त ने स्कूल और काॅलेज के पास पुलिस की पेट्रोलिंग कर वेंडर्स की सख्त चेकिंग के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस विभाग द्वारा शुरू किए टोलफ्री नंबर 7087081100 पर मादक पदार्थों की तस्करी और उपयोग से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। मादक पदार्थों को जब्त करने के साथ-साथ इस अवैध धंधे में संलिप्त लोगों को पकड़ कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी रिपोर्ट हर माह पुलिस को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे स्थान चिन्हित किया जाए जहां नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की संभावना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में ऐसे 10 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एनकोड कमेटी का मुख्य उद्देश्य नशाखोरी पर लगाम लगाना है। उपायुक्त ने डीसीपी पंचकूला को स्कूल व काॅलेज के पास पेट्रोलिंग बढ़ाने व आसपास समान बेचने वाले वेंडरों की भी चेकिंग करने के निर्देश दिए ताकि स्कूल व काॅलेज के पास नशे को रोका जा सके और युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके। इस अवसर पर सुमेर प्रताप सिंह] एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी, एसीपी सुरेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, योजना अधिकारी देवेंद्र सांगवान, पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) के एसडीओ डीके राठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें