फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देश : हर हाल में 31 मार्च तक पूरा करें निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम, समीक्षा बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीगढ़-अंबाला रेलवे लाइन पर सेक्टर-19 में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज को हर हाल में 31 मार्च 2022 तक पूरा किया जाए। आरओबी पर रेलवे की तरफ से लंबित कार्य में तेजी लाने के लिए रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करें। यह निर्देश विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने सेक्टर-19 में बन रहे अंडरपास का कार्य 15 फरवरी 2022 तक पूरा करने के भी निर्देश दिए। विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में उपायुक्त महावीर कौशिक और नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि नगर निगम द्वारा बनाए सभी बस क्यू शेल्टर पर लोगों की सुविधा के लिए बस समय-सारणी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि शहर में निर्मित बस क्यू शेल्टर पर डिजिटल समय सारणी की शीघ्र व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा यात्रियों को रात के समय कोई असुविधा ना हो, इसके लिए सभी बस क्यू शेल्टर्स में बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और बस क्यू शेल्टर के आसपास के कच्चे एरिया को पक्का किया जाए। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से सेक्टर-12 के पास गांव रैली में नाले के किनारे खड़ी एक पांच मंजिला भवन की किसी स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच करवाई जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों को हटवाने के दिए निर्देश
अनाजमंडी सेक्टर-20 में अवैध तरीके से रेहड़ी फड़ी लगाने की शिकायत पर संज्ञान लेकर गुप्ता ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अवैध तरीके से लगाई गई रेहड़ी फड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर हटवाएं और सुनिश्चित करें कि भविष्य में इस प्रकार का अतिक्रमण ना हो। बैठक में बताया गया कि सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में एमसीएच ब्लॉक के निर्माण के लिए खुदाई का कार्य पूरा हो गया है। शीघ्र ही भवन का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इसके अलावा बरवाला में पीएचसी का निर्माण कार्य 97 फीसदी पूरा हो चुका है। यह भवन मार्च 2022 तक पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

21 गांवों में बनाए जाने हैं स्वागत द्वार
बैठक में बताया गया कि अमरूत योजना के अंतर्गत नगर निगम के 14 गांवों में 9 एसटीपी लगाए जाने हैं। इसमें से 6 एसटीपी स्थापित कर दिए गए हैं। इनमें बिजली के कनेक्शन भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं। इसके अलावा नगर निगम के अधीन आने वाले गांवों में 21 स्वागत द्वार लगाए जाने हैं। इनमें से नौ स्वागत द्वार लगाए जा चुके हैं। बैठक में गुप्ता ने जिन दूसरे विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की, उनमें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा रोडवेज, सिंचाई विभाग, शिक्षा, यूएचबीवीएन, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, वन विभाग, हाउसिंग बोर्ड, एनएचआईआईडीसी इत्यादि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें