चंडीगढ़। हरियाणा में अप्रैल महीने में होने वाले नगर परिषद ओर नगरपालिका चुनावों को इनेलो अपने पार्टी चिन्ह पर लड़ेगा। पार्टी ने शनिवार को इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला व प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से विचार विमर्श कर प्रभारी नियुक्त कर दिए। प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद के चुनाव के लिए अंबाला कैंट और कालका के लिए पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा, चरखी दादरी के लिए विजय पंचगामा, टोहाना के लिए भूपेंद्र सिंह दरियापुर, सोहना के लिए रोहताश खटाणा एवं इब्राहिम पहलवान, हांसी के लिए सुनील लांबा, झज्जर के लिए पूर्व विधायक नरेश शर्मा, बहादुरगढ़ के लिए नफे सिंह राठी, जींद के लिए विजेंद्र रेढू व सतीश जैन, नरवाना के लिए पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा, कैथल के लिए अशोक जैन, नूंह के लिए इब्राहिम पहलवान, पलवल के लिए देवेंद्र चौहान, होडल के लिए अजीत बॉबी, गोहाना के लिए पूर्व विधायक डॉ. रामकुमार सैनी, फतेहाबाद के लिए बलविंद्र कैरों, भिवानी के लिए रवि महमिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नगर पालिका चुनाव के लिए नारायणगढ़ से संदीप गुज्जर, रतिया के लिए पूर्व विधायक डॉ. सीता राम, भूना के लिए बलविंद्र कैरों, बरवाला के लिए उमेद लोहान, सफीदों के लिए कर्ण चहल, उचाना एवं राजौंद के लिए राजपाल माजरा, चीका के लिए भूपेंद्र सिंह, घरौंडा के लिए पूर्व विधायक रेखा राणा, तरावड़ी के लिए रामकुमार ऐबला, निसिंग के लिए हरदीप सिंह लागर, असंध के लिए जसवीर राणा, फूल सिंह मंजूरा और धर्मबीर पाढा, शाहबाद के लिए प्रकाश भारती, पेहवा के लिए गगन संधू, लाडवा के लिए पूर्ण सिंह बडशामी, महेंद्रगढ़ के लिए सुरेंद्र कौशिक, नांगल चौधरी के लिए जसबीर ढिल्लों, फिरोजपुर झिरका के लिए खलील अहमद, पुन्हाना के लिए सुभान खान, समालखा के लिए राजपाल तूरन, बावल के लिए अटलवीर कटारिया, महम के लिए सतीश राठी, गन्नौर के लिए जितेंद्र नांदल और सढ़ौरा के लिए पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को प्रभारी बनाया है।