फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से घायल ने पीजीआई में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला/पिंजौर। फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से घायल एक्टिवा सवार की रविवार को पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। 23 जून को फॉर्च्यूनर की टक्कर से बिजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने उसको सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती किया था। वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था। चंडीमंदिर पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुकेश कुमार निवासी एचएमटी डी ब्लॉक पिंजौर ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह अपने जीजा बिजेंद्र के पास रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके जीजा बिजेंद्र कुमार पंचकूला के बीईओ ऑफिस में बतौर क्लर्क तैनात हैं। 23 जून को बिजेंद्र कुमार अपनी ड्यूटी खत्म कर पंचकूला से पिंजौर अपने घर जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही वह चंडीमंदिर की लाइटों से आगे गए तो पीछे से आ रही अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बिजेंद्र अपनी स्कूटी से गिर पड़े। इस दौरान बिजेंद्र के सिर, नाक, छाती में गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों की मदद से बिजेंद्र को उनके रिश्तेदार मुकेश कुमार की मदद से सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायल को देखने के बाद सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने उनको पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी 27 जून को सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें