फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल नेटवर्किंग साइट के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 में कंप्यूटर विभाग की तरफ से सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर सोशल नेटवर्किंग साइट के सुरक्षित उपयोग के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया। इसके लिए वेबिनार आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर डायरेक्टर डिजिटल लर्निंग सेंटर के डायरेक्टर डॉ. नसीब सिंह गिल ने छात्राओं को सोशल साइट्स के उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

वहीं छात्राओं को सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। वहीं दूसरा व्याख्यान महाविद्यालय में वनस्पति एवं भूगोल विज्ञान की ओर से जैविक खेती विषय पर आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता डॉ. सीएस गिल ने जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। जैविक खेती से उगने वाली सब्जी और पर्यावरण को प्रदूषण से कैसे बचाया जा सकता है। इसके तरीके बताए गए। महाविद्यालय की प्राचार्या बबिता वर्मा ने दोनों वक्ताओं को स्वागत किया।
उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पाठ्यक्रम के अतिरिक्त इस तरह के व्याख्यान व्यावहारिक जीवन का हिस्सा बनाए। इससे छात्राओं को नई सीख मिलेगी। इस मौके पर कॉलेज में राजीव चौधरी, कॉमना, डॉ. भारती, डॉ. रीमा, डॉ. प्रदीप कुमार सहित अन्य स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें