फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण महंगाई तोड़ रही रिकॉर्ड - सैलजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि जीडीपी यानी जी-गैस, डी-डीजल और पी-पेट्रोल के दाम धीरे-धीरे बढ़ाकर केंद्र व प्रदेश सरकारें लोगों की जेब ढीली करने में लगी हैं। ऐसी जन विरोधी नीतियों के कारण महंगाई रिकॉर्ड तोड़ रही है। इन सरकारों को न तो आम आदमी की चिंता है और न ही देश की जीडीपी को लेकर कोई फिक्र है।
विज्ञापन

जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में 5 साल के अंदर डीजल-पेट्रोल के दाम दोगुने हो गए हैं, जबकि एक साल में रसोई गैस के दाम में 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। आज प्रदेश में कोई भी इलाका ऐसा नहीं है, जहां डीजल-पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से कम हों। लोगों की कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बनाने वाली केंद्र व प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार लगातार मूल्य वृद्धि से अपना खजाना भरने में लगी है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि पड़ोसी राज्यों पंजाब, हिमाचल प्रदेश व उत्तरप्रदेश में वैट व अन्य कर दर कम होने के कारण डीजल व पेट्रोल के दाम हरियाणा से कम हैं। प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को इनसे सबक लेते हुए करों में कटौती कर हरियाणा के लोगों को राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें