पंचकूला। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने उद्योगपतियों से आग्रह किया है कि वे हरियाणा में औद्योगिक इकाइयां स्थापित कर प्रदेश की प्रगति और विकास में सक्रिय रूप से भागीदार बनें। अजय मित्तल रविवार को पंचकूला में लैंडमार्क क्राफ्ट लि. के वार्षिक समारोह में बोल रहे थे।
मित्तल ने कहा कि सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लाई हैं। पंचकूला भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल का लैंडमार्क क्राफ्ट के एमडी पंकज लिड्डो, उपप्रधान विपिन लिड्डो ने उन्हें बुके, शाल एवं स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष टोनी मित्तल, उमेश सूद, जिला महामंत्री जय कौशिक, सहमीडिया प्रभारी डाॅ. राजेश गोयल, अमित गोयल, निर्मल चंद धीमान, रंजीत सिंह सहित कई अन्य लोग वार्षिक समारोह में पहुंचे।