फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में औद्योगिक निवेश 1.40 लाख करोड़ तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इन्वेस्ट पंजाब के तहत सूबे में अब तक 1.40 लाख करोड़ का औद्योगिक निवेश सुनिश्चित हो चुका है। पिछले करीब एक माह के भीतर 15 हजार करोड़ का निवेश आया है। औद्योगिक मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि इस निवेश के बाद साल 2022 से लेकर अभी तक पांच लाख से ज्यादा नौकरियां सुनिश्चित हो गई हैं। देश के कई बड़े उद्योग पंजाब में नई इकाइयां लगाने को तैयार हैं।
विज्ञापन

मंत्री अरोड़ा ने बताया कि उद्योग विभाग सिस्टम अपग्रेड के साथ लगातार बेहतर हो रहा है। एडवांस्ड स्क्रूटनी प्रोटोकॉल, डिजिटल ग्रीन स्टैंप पेपर जारी करना और लाइफसाइकल-बेस्ड वर्कफ्लो जैसे बड़े सुधारों पर जोर दिया गया है। इससे फास्टट्रैक पंजाब इंडस्ट्रियल सेटअप, विस्तार और ऑपरेशन के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। इन्वेस्ट पंजाब ने भारत का सबसे एडवांस्ड सिंगल-विंडो पोर्टल बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें