रोलिंग टाइगर्स अकादमी ने जीते दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सीबीएसई नेशनल रोलिंग स्केटिंग चैंपियनशिप में पंचकूला के रोलिंग टाइगर्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता 13 से 16 नवंबर तक गुरुग्राम में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से आए स्केटर्स ने दमखम दिखाया। रोलिंग टाइगर्स अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित पांच पदक जीतने से शहर में खुशी का माहौल है। अकादमी प्रबंधन और अभिभावकों ने खिलाड़ियों को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।
प्रतियोगिता के नतीजे
विहान खुल्लर (हंसराज स्कूल) – अंडर-9 इनलाइन बॉयज कैटेगरी
• रजत पदक
• कांस्य पदक
प्रीषा (द गुरुकुल स्कूल) – 1000 मीटर अंडर-11 इनलाइन गर्ल्स
• स्वर्ण पदक
कायना भारद्वाज (द गुरुकुल स्कूल) – 500 मीटर अंडर-11 इनलाइन गर्ल्स
• स्वर्ण पदक
गौरेश पावा (गुरुकुल ग्लोबल स्कूल) – 12-15 क्वाड्स बॉयज
• कांस्य पदक