फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में दो दोस्तों पर अंधाधुंध फायरिंग : एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा जिले के कस्बा बिलासपुर में बुधवार शाम करीब 7:00 बजे दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने दो दोस्तों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत मोगा के मेडिसिटी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान 35 वर्षीय अमनदीप सिंह उर्फ अमना की मौत हो गई। दूसरा घायल 50 वर्षीय गुरमीत सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, अमनदीप सिंह और गुरमीत सिंह बस अड्डे पर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लगभग 15 गोलियां चलाईं। अमनदीप को 7 से 8 गोलियां लगीं, जिनमें से तीन सीने में और बाकी शरीर के अन्य हिस्सों में। गुरमीत सिंह के बाजू और टांगों में गोलियां लगीं। अमनदीप सिंह शादीशुदा था, वह सात साल के बेटे का पिता था, वह खेतीबाड़ी करता था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, जांच के बाद ही पता लग सकेगा कि इसका कारण क्या है। मृतक के परिजनों ने मीडिया कुछ भी बोलने को साफ माना कर दिया हे । पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें