चंडीगढ़। सेक्टर 43 से ऑटो में सवार होकर घर जाते समय एक एनआरआई महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में यूएस, सिंगापुर डॉलर और भारतीय रुपये समेत पासपोर्ट था। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत औजला ने बताया कि वह सेक्टर-36सी निवासी हैं। बीते शनिवार को वह सेक्टर-43 किसी काम से गई थीं। थोड़ी देेर बाद वहां से सेक्टर 36 के लिए ऑटो हायर किया। घर पहुंचते ही उसने देखा कि उसके बैग में रखा छोटा पर्स गायब है। पर्स में यूएस, सिंगापुर डॉलर व कुछ भारतीय रुपये समेत पासपोर्ट था। पुलिस का कहना है कि पीड़ित गुरप्रीत ने शक जताया है कि ऑटो में उसके साथ बैठी एक महिला ने वारदात को अंजाम दिया होगा। पुलिस अब एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश में जुटी है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।