फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बढ़ती मृत्यु दर बढ़ा रही चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ने से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। लगातार बढ़ती दर ने सरकार और विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अब तक हरियाणा में कुल 9183 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि औसतन रोजाना 35 से 40 मरीजों की मौत हो रही है। यह आंकड़ा तब है, जब नए केसों की संख्या 209 तक सिमट चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरियाणा में 36 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इनमें पानीपत हिसार 6-6, भिवानी 5, सिरसा 3, गुरुग्राम, फतेहाबाद, झज्जर, पलवल कैथल व जींद में 2-2, करनाल, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, चरखीदादरी में 1-1 मरीज की मौत दर्ज की गई।
इस समय प्रदेश में एक्टिव केस 2940 मरीज हैं। एक दिन की पॉजिटिविटी 0.67 और रिकवरी रेट 98.42 फीसदी है। बता दें कि सबसे अधिक मौतें अप्रैल और मई माह में हुई हैं। जून में माह में भी औसतन 35 से 40 के बीच में रोजाना मरीजों की जान जा रही है।
विज्ञापन

हिसार में सबसे अधिक मौत
कोरोना से अब तक सबसे अधिक हिसार और गुरुग्राम में मौतें हुई हैं। हिसार में 978, गुरुग्राम 878, फरीदाबाद 716, भिवानी 560, अंबाला 502, करनाल 527, पानीपत 512, रोहतक 492, रेवाड़ी 209, पंचकूला 360, कुरुक्षेत्र 341, यमुनानगर 386,सिरसा 431, जींद 497, कैथल 310, फतेहाबाद 438, झज्जर 277, पलवल 146, महेंद्रगढ़ 141, चरखीदादरी 121,भिवानी, नूंह में 110 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें