फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से बढ़ी परेशानी, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, समाजसेवी ने हड़ताल का जल्द समाधान निकालने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। सफाई कर्मियों की जारी हड़ताल के चलते शहर में बढ़ती गंदगी को लेकर समाजसेवी सुरिंदर चौहान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जल्द समाधान निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है और आमजन परेशान हैं।
उन्होंने बताया कि कालका शहर की तंग गलियों और छोटे बाजारों में गंदगी के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चौहान ने कहा कि शहर में स्थित श्री काली माता मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके अलावा शिमला जाने वाले विदेशी सैलानी भी कालका से होकर गुजरते हैं, लेकिन शहर में फैली गंदगी से कालका की छवि प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से सफाई कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान कर हड़ताल समाप्त करवाने की अपील की, ताकि शहर में साफ-सफाई व्यवस्था बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें