फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी चेक देकर जमीन अपने नाम करवाई, कोर्ट ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पिंजौर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की जमीन धोखाधड़ी से अपने नाम करवाने के मामले में इकनॉमिक्स सेल की टीम ने आरोपी अवतार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच इकनॉमिक्स सेल पंचकूला कर रही है।
पुलिस के अनुसार ब्लॉक पिंजौर के गांव सीतो माजरा निवासी नीतू की शिकायत पर अवतार सिंह, उसके भाई पुष्पिंदर सिंह, गुरजीत सिंह और बीडीसी सदस्य अमरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपियों ने करोड़ों रुपये की जमीन का सौदा कर महिला को फर्जी चेक देकर जमीन अपने नाम करवा ली।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2024 में गांव सीतो माजरा स्थित करीब 6 बीघा 18 बिस्वा जमीन का सौदा अवतार सिंह के साथ प्रति बीघा 55 लाख रुपये के हिसाब से तय हुआ था। आरोप है कि बयाने के तौर पर 50 लाख रुपये देने के बाद 28 फरवरी 2024 को बाकी रकम के चेक देकर आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली।

पैसे मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने चेक बैंक में लगाने की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगे। कई महीने तक रकम नहीं मिलने पर उसने बीडीसी सदस्य अमरजीत सिंह से भी बात की, जो रजिस्ट्री में गवाह था, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
महिला ने आरोप लगाया कि पैसे मांगने पर अवतार सिंह ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने कहा था कि ज्यादा दबाव बनाने पर उसे भी एक अन्य व्यक्ति की तरह नशा तस्करी के मामले में फंसा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी, जिस पर इकनॉमिक्स सेल ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मंगलवार रात दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से जमीन सौदे, बैंक लेनदेन और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें