संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी गोबिंदगढ़। देश भगत अस्पताल ने नए ईएनटी वर्कस्टेशन की शुरुआत की है। जिसका उद्देश्य मरीजों के लिए ईएनटी रोगों के आकलन और दक्षता में सुधार करना है। इस मशीन का उद्घाटन डीबीयू के चांसलर डॉ. जोरा सिंह, प्रो-चांसलर डॉ. तजिंदर कौर और एडवोकेट और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हरदेव सिंह ने किया।
इस उद्घाटन समारोह में डॉ. बीएल भारद्वाज (प्रो-वाइस चांसलर मेडिकल डीबीएच और वरिष्ठ मेडिसिन कंसल्टेंट), डॉ. कुलभूषण (निदेशक डीबीएसी एंड एच), डॉ. बलजीत सिंह (सीएमओ देश भगत अस्पताल), डॉ. सुमित पाल सैनी (त्वचा रोग विशेषज्ञ देश भगत अस्पताल), डॉ. ज्योति एच धामी (मेडिकल सुपरिटेंडेंट देश भगत अस्पताल) और अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ ने भाग लिया। इस मौके डीबीयू के चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने कहा कि हम ईएनटी वर्कस्टेशन को पेश करने के लिए रोमांचित हैं, जो हमारे द्वारा प्रदान की जाने वाली ईएनटी डायग्नोस्टिक्स के मानक को काफी ऊंचा उठाएगा।