पिंजौर। मकान दिलवाने के नाम पर भांजे ने अपने ही सगे मामा से करीब 5 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
युनुस खान निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी पिंजौर ने पुलिस को बताया कि उसका भांजा नफीस खान निवासी गांव सलारपुर सेक्टर 107 नोएडा नौकरी की तलाश में पिंजौर आया और हमारे घर में रहने लगा। आरोपी ने उसकी पत्नी रेहाना को झांसे में लेते हुए कहा कि उसका सर भूपति वर्मा निवासी नोएडा का ट्रांसफर चंडीगढ़ स्थित एलांते मॉल में हो गया है वह अपना 35 लाख का मकान 22 लाख रुपये में बेच देगा। आरोपी ने वीडियो कॉलिंग से नोएड़ा स्थित फ्लैट को दिखाया और मकान पंसद आने पर उन्होंने भांजे को खरीदने के लिए हामी भर दी।
आरोपी ने मामा को मकान की कीमत को करीब 20 प्रतिशत करीब 5 लाख रुपये देकर बयाना करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने लोगों से पैसा उधार लेकर 5 लाख 30 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। मकान मालिक से मिलवाने की बात पर आरोपी बहाने बनाता रहा। जब आरोपी द्वारा दिए पॉवर ऑफ अटार्नी स्टांप पेपर की नोएडा तहसील से जांच की तो वकीलों ने बताया कि ये सब जाली दस्तावेज हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भांजे नफीस खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।