फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में 641 लोगों को लगाया टीका, लोगों में दिखा उत्साह

विज्ञापन
वैकसीन लगवाती महिला। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 34 केंद्रों में टीकाकरण किया गया। इस दौरान 641 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। टीकाकरण जिले के 32 सरकारी और दो निजी केंद्र में किया गया।
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्रों पर काफी संख्या में लोगों ने टीका लगवाया। इसमें चार हेल्थ वर्करों, 19 फ्रंटलाइन वर्करों, 510 टीके 18-44 आयु वर्ग को जबकि 45-59 आयु वर्ग को 80 कोविशील्ड लगाई गई। 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग को 28 कोविशील्ड लगाई गई। अब तक पंचकूला में 245746 को वैक्सीन लगाई गई है। इसमें से 12099 हेल्थ वर्करों, 19017 कोविशील्ड फ्रंटलाइन वर्करों, 64905 कोविशील्ड 18-44 आयु वर्ग जबकि 45-59 आयु वर्ग को 70420 कोविशील्ड लगाई गई। पंचकूला में 60 वर्ष से ज्यादा के लोगों को 79305 कोविशील्ड लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें