फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एक साल में 415 गुमशुदा लोगों को सकुशल परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस ने बीते एक साल में 415 गुमशुदा लोगों को उनके परिवार से सकुशल मिलवाया है। यह आंकड़े 1 अगस्त 2024 से 31 जुलाई 2025 तक के हैं। इनमें नाबालिग, महिला समेत बुजुर्ग भी शामिल हैं।
विज्ञापन


डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि इन 415 मामलों में 143 नाबालिग बच्चे शामिल थे। इनमें 6 वर्ष से कम उम्र के 9 लड़के और 5 लड़कियां, 6 से 12 वर्ष की आयु वर्ग में 10 लड़के और 7 लड़कियां जबकि 12 से 18 वर्ष के बीच 18 लड़के और 94 लड़कियां शामिल थीं।


महिलाओं की संख्या रही अधिक

गुमशुदा लोगों में सबसे अधिक संख्या 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों की रही। इनमें 33 पुरुष और 174 महिलाएं शामिल थीं। वहीं, 35 वर्ष से अधिक उम्र के 65 लोगों को भी बरामद किया गया, जिनमें 38 पुरुष और 27 महिलाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें