फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी में बारिश से धंस गई सड़क, बडे़ वाहनों की आवाजाही बंद, मकान हुए क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
धंसी हुई सड़क। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
मोरनी। सोमवार से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मोरनी-रायपुररानी मार्ग पर पलासरा गांव के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। इस कारण सड़क से बडे़ वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन

इसी प्रकार मोरनी से बडीशेर मार्ग पर समराल गांव के पास बचाव दीवार को भारी नुकसान पहुंचा है। बालग पंचायत के गांव खरोग में भारी बारिश के चलते गांव के पंडित नराता राम के घर का बड़ा हिस्सा ढह गया। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
वहीं, दूसरी ओर बारिश से घग्गर समेत इलाके की अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दशकों बाद इस मौसम में इतनी भारी बारिश देखने को मिली है। अमूमन जुलाई से अगस्त तक क्षेत्र में बारिश का मौसम होता है, लेकिन इस बार सितंबर में भी भारी बारिश देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें