फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कलयुग में भागवत कथा से जीव को मिलता है मोक्ष, श्रद्धालु हुए भावविभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्रीराम सेवादार ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री जी ने श्री प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार, गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन और श्रीराम जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।
विज्ञापन

जन्मोत्सव के प्रसंग पर पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। कथा व्यास ने भगवान श्रीराम के जन्म और उनके दिव्य कार्यों को इतने भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया कि हजारों श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति में झूमने लगे। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में समाजसेवी मदन लाल बंसल अपने परिवार सहित उपस्थित रहे।
कथा वाचक ने कहा कि कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मात्र से ही जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश हो जाता है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम ने धरती पर अवतार लेकर अधर्म और पापियों का अंत किया तथा धर्म की स्थापना की। कथा का श्रवण भटके हुए मनुष्य को सही मार्ग दिखाता है, दुखों का अंत करता है और जीवन को सकारात्मक दिशा देता है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि जहां भी भागवत कथा का आयोजन हो, वहां अवश्य जाकर कथा श्रवण करें। पूरे कार्यक्रम में भजनों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें