फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कलयुग में हरि नाम से ही होती है मोक्ष की प्राप्ति - साक्षी गोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन श्री कृष्णा प्रचार समिति एवं इस्कॉन कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा अमृत का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। कथा व्यास साक्षी गोपाल दास ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान करवाया। उन्होंने अपने प्रवचनों में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के पापों का नाश होता है और जीवन सफल बनता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि कलयुग में हरे कृष्ण महामंत्र का जाप ही मोक्ष का सरल मार्ग है। उन्होंने कहा कि कलयुग में केवल श्री हरि नाम संकीर्तन से ही मोक्ष की प्राप्ति की जा सकती है। आयोजन के दौरान हरे कृष्ण संकीर्तन और भजन-कीर्तन का भी विशेष आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन



प्रेस सचिव केके भसीन ने बताया कि प्रतिदिन सुबह नगर संकीर्तन भी निकाला जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा प्रतिदिन कथा के बाद भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रविंद्र चौहान, सुरेंद्र गर्ग, धर्मपाल बंसल, कृष्ण गोयल, राज गोविंद दास, नीरज गोयल एवं अहोवलम नरसिंह दास सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें