फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दिक्कत होने पर डायल-112 पर दें शिकायत, सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी लें

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। छात्राएं झिझके नहीं, अगर कोई समस्या होती है तो तुरंत डायल-112 नंबर पर फोन करें। साथ ही थाने मेंं शिकायत दें। छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी लेनी चाहिए। अगर कोई मनचला बदमाशी करता है तो अपने बचाव के लिए उचित कदम उठाना चाहिए। यह बात पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने शुक्रवार को सेक्टर-1 पीजी कॉलेज के सभागार में महिला सुरक्षा विषय अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की महिला सेल, राष्ट्रीय सेवा योजना और पुलिस के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि पुलिस से डर केवल तभी लगना चाहिए जब कोई गलत कार्य किया हो अन्यथा आत्मविश्वास के साथ पुलिस से मिलें और अपनी बात रखें। यदि बाजार, बस स्टैंड या शिक्षण संस्थान के बाहर छेड़छाड़ या पीछा जैसी घटना होती है तो तुरंत 112 पर कॉल करें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समस्या का समाधान न हो तो सीधे एसीपी या डीसीपी को फोन या संदेश के माध्यम से सूचित किया जा सकता है। छात्राएं शिकायत अपने शिक्षक या माता-पिता के सहयोग से भी दर्ज करा सकती हैं। इस मौके पर कॉलेज की प्रिंसिपल शैलजा छाबड़ा, एनएसएस अधिकारी अनिल पाण्डेय सहित अन्य शिक्षक भी मौजूूद रहे।
बॉक्स -
सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लूंगी
मुझे महिला सुरक्षा विषय पर अच्छी जानकारी मिली है। यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें हेल्पलाइन सहित सेल्फ डिफेंस के महत्व का पता चला। मैं सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग जरूर लूंगी। -वंदना, छात्रा
विज्ञापन

पुलिस की वेबसाइट पर सभी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मिली
मुझे पुलिस की वेबसाइट पर सभी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मिली है। यह भी पता चला कि अगर पुलिस थाने और डायल 112 से सुनवाई नहीं करती है तो अधिकारियों को सीधे कॉल कर अपनी समस्या की जानकारी दी जा सकती है। मैं अपने घर के सभी को जागरूक करूंगी। -याचना, छात्रा
मुझे अपनी बात कहने में झिझक नहीं होगी
मुझे अपनी बात कहने में अब कभी झिझक नहीं होगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर और अपने अधिकार पता चला है। इस बारे में मैं अब छात्राओं और अपने परिजनों को जागरूक करूंगी। -हिना, छात्रा
अपने हक को जानने का मौका मिला
मुझे आज अपने हक के बारे मेंं जानकारी मिली। अगर किसी के साथ क्राइम होगा तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को देने के माध्यम के बारे में पता चला। हर शिकायत पर मुकदमा दर्ज होगा। अगर कोई गलत काम करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई पुलिस करेगी। - अनमोल शर्मा, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें