फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अनदेखी का शिकार हो रहे पुलिस बीट व साइन बोर्ड की सुधारी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। कस्बा बरवाला में बाईपास पर स्थित पुलिस बीट व बरवाला मौली मार्ग पर स्थित टांगरी नदी पुल के नजदीक लगाए गए पुलिस थाना सीमा का साइन बोर्ड पिछले लंबे समय से पुलिस विभाग की अनदेखी का शिकार हो रहा था। अमर उजाला ने इस समस्या को अपने 5 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग ने अनदेखी का शिकार हो रहे पुलिस बीट व थाना सीमा साइन बोर्ड की व्यवस्था को सुधार दिया है। समस्या का समाधान होने पर क्षेत्र के लोगों ने अमर उजाला का आभार जताते हुए धन्यवाद किया है।
विज्ञापन

पुलिस बीट में साफ-सफाई नहीं रखी जा रही थी और उसके चारों तरफ प्राइवेट कंपनियों के विज्ञापन होर्डिंग लगे हुए थे। जिससे लोगों को पता ही नहीं चल पाता था कि यह पुलिस बीट है। अवस्था के कारण यहां पर न तो पुलिस विभाग की 112 नंबर गाड़ी और न ही राइडर और पीसीआर की गाड़ी खड़ी होती थी। जिसके चलते यह बीट केवल शोपीस बनकर रह गया था।
इसी तरह बरवाला मौली मार्ग पर स्थित टांगरी नदी पुल के नजदीक भी थाना सीमा चंडी मंदिर का साइन बोर्ड जर्जर हालत में पड़ा था। उस पर अंकित थाना सीमा व हिदायतें जंग लगने के कारण पूरी तरह से मिट चुकी थी। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों व लोगों को साइन बोर्ड पर दर्ज जानकारियां पता नहीं चल पा रही थीं। इतना ही नहीं थाना सीमा क्षेत्र में कोई भी घटना हो जाती थी तो पता नहीं चल पाता था कि घटना वाला क्षेत्र किस थाना सीमा में पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने इस समस्या को अमर उजाला टीम के सामने रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें