बरवाला। कस्बा बरवाला में अब मेडिकल से संबंधित दुकानों को छोड़कर करियाना, सब्जी, फल, दूध आदि जरूरी सामान की दुकानों को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक खोलने का समय प्रशासन की ओर से निर्धारित किया गया है।
अमर उजाला ने कस्बा बरवाला में संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान लोगों की ओर से गाइडलाइन का पालन न करने और सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाए जाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस ने कस्बे के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, चौक व कस्बे की सड़कों, गलियों व आसपास के सभी गांवों में दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान बेवजह घूम रहे लोगों को चेतावनी देते हुए घर भेजा और बिना मास्क के घूम रहे लोगाें के चालान काटे। सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर प्रशासन का सहयोग किया। वहीं, मंडी सचिव दीपक कुमार ने सभी सब्जी व फल विक्रेताओं को निर्धारित रेटों पर ही लोगों को सब्जी व फल बेचने के निर्देश दिए।
कोट...
करियाना, दूध आदि जरूरी खाद्य पदार्थों के दुकानदार सामान बेच सकते हैं। अगर कोई भी दुकानदार निर्धारित रेटों से ज्यादा रेट पर लोगों को सामान बेचता पाया गया तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
-राजकुमार, इंस्पेक्टर, फूड एंड सप्लाई