फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीगढ़ से हिमाचल जा रही अवैध शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाकाबंदी के दौरान डिटेक्टिव स्टाफ की कार्रवाई, 156 बोतल और बोलेरो जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 156 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और एक बोलेरो वाहन बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 1 फरवरी को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम एएसआई गोपाल और एएसआई महिपाल के नेतृत्व में माजरी चौक क्षेत्र में नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि शिमला (हिमाचल प्रदेश) निवासी जगदीश चंद और रमेश कुमार चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर हिमाचल में महंगे दामों पर बेचने का काम करते हैं और फिलहाल सेक्टर-21 क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी में अवैध शराब लेकर खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में बोलेरो वाहन से ओल्ड मॉन्क रम की आठ पेटियां (96 बोतल) और रॉयल स्टैग की पांच पेटियां (60 बोतल) बरामद की गईं। पुलिस ने शराब, मोबाइल फोन और वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में मामला दर्ज किया है। आरोपी जगदीश चंद को पुलिस रिमांड पर लिया गया है जबकि रमेश कुमार को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें