पिंजौर। पिंजौर के एक निजी अस्पताल से लैपटॉप और मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद किया है। अस्पताल के संचालक डॉ. प्रजेश खेड़ा ने शिकायत दी थी कि उनके अस्पताल से एक एचपी कंपनी का लैपटॉप और एक सैमसंग मोबाइल फोन चोरी हो गया है। जांच के दौरान थाना पिंजौर पुलिस और एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ पंचकूला ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने अंकुर धीमान उर्फ अंकु, निवासी जिला सोलन (हि.प्र.) को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरीशुदा लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए। संवाद