फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी शत-प्रतिशत स्टूडेंट्स को दिलाएगा नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी का यूआईईटी विभाग प्लेसमेंट के मामले में इस बार आगे निकल रहा है। यूनिवर्सिटी की ओर से विद्यार्थियों को लाखों रुपये का पैकेज दिलाया गया है। जिन विद्यार्थियों को अभी तक नौकरी नहीं मिली है, उनके लिए भी रास्ते खोले जाने की तैयारी की जा रही है। कुछ और कंपनियां भी पीयू के द्वार पहुंचेंगी, जिससे बाकी के विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हो सके।
विज्ञापन

पीयू के यूआईईटी विभाग में विद्यार्थियों के दाखिले आसानी से नहीं होते। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। इसके अलावा साक्षात्कार आदि की प्रक्रिया भी है। यहां एडमिशन होने के बाद नौकरी की संभावना काफी अधिक बढ़ जाती हैं। यहां हर साल प्लेसमेंट होती है। इस बार भी विभाग की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव चलाई गई। विभाग ने साफ कर दिया है कि शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का प्लेसमेंट करवाया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की योग्यता के मुताबिक कंपनियां पैकेज भी देंगी। इससे पहले सोमवार को 308 विद्यार्थियों को कई कंपनियों ने नौकरी के ऑफर दिए थे। इसमें दो विद्यार्थियों को 41-41 लाख रुपये का ऑफर मिला था जो अपने आप में एक रिकॉर्ड बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें