फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रायपुररानी पीजी कॉलेज परिसर से इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ ने शुरू किया कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- 7 अप्रैल 2026 को होगा 39वां दीक्षांत समारोह
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

पंचकूला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ ने पंचकूला के रायपुररानी स्थित सरकारी पीजी कॉलेज परिसर से अपना कार्य पूर्ण रूप से शुरू कर दिया है। यह जानकारी क्षेत्रीय केंद्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले क्षेत्रीय केंद्र का उप-कार्यालय सेक्टर-28, चंडीगढ़ स्थित सीडीसीएल भवन से संचालित हो रहा था, जबकि मुख्य कार्यालय सेक्टर-12, करनाल में स्थित था। अब नए परिसर से कार्य शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में शैक्षणिक सेवाओं और विश्वविद्यालय की पहुंच को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन


यह क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के साथ हरियाणा के अंबाला व पंचकूला तथा पंजाब के पटियाला, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों को कवर करता है।

नए परिसर का उद्देश्य विद्यार्थियों, अकादमिक सलाहकारों और कर्मचारियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं और अधिक सुलभ वातावरण प्रदान करना है। इससे संचालन की दक्षता बढ़ने और छात्र सहायता सेवाओं में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इसी क्रम में इग्नू का 39वां दीक्षांत समारोह 7 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह समारोह नई दिल्ली स्थित मुख्यालय के साथ-साथ चंडीगढ़ सहित सभी क्षेत्रीय केंद्रों में एक साथ होगा। इस अवसर पर कुल 5498 विद्यार्थियों को डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें