चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में अपीयर होने वाले विद्यार्थियों के रोल नंबर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। विद्यार्थियों को वहीं से रोल नंबर हासिल करने होंगे। जिन विद्यार्थियों के रोल नंबर वेबसाइट पर नहीं दिखेंगे, उन्हें रोल नंबर लेने के लिए बोर्ड मुख्यालय से संपर्क करना होगा। बोर्ड ने साफ किया है किसी को घर के पते पर रोल नहीं भेजे जाएंगे।
10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी। विद्यार्थियाें की सुविधा के लिए बोर्ड ने उनके रोल नंबर अपनी वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। परीक्षा कंट्रोलर जनक राज महरोक ने बताया कि परीक्षा के लिए जिन्होंने फीस भरी है, लेकिन उनके रोल नंबर वेबसाइट पर नहीं दिख रहे हैं और रोल नंबर में किसी भी तरह की कोई त्रुटि है तो बोर्ड मुख्यालय से 17 फरवरी तक संपर्क कर सकते हैं। पीएसईबी की तरफ से अलग से कोई रोल नंबर स्लिप जारी नहीं की जाएगी। रोल नंबर देखने के लिए पहले www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद बोर्ड की वेबसाइट पेज खुल जाएगा। वहां पर रोल नंबर वाले बॉक्स पर क्लिक करना होगा। वहां पर जाते ही छात्र अपना रोल नंबर हासिल कर पाएंगे।
साढ़े सात लाख विद्यार्थी होंगे अपीयर
पीएसईबी की ओर से आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं की सालाना परीक्षा में हर साल साढ़े सात लाख विद्यार्थी अपीयर होते हैं। परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों को सारी उचित सुविधाएं मिलेंगी।