फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सोशल मीडिया पर भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई तो खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों की बेअदबी यदि सोशल मीडिया पर भी हुई तो ऐसा करने वालों की खैर नहीं होगी। सरकार द्वारा पेश किए गए ‘दि जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ के तहत इसके लिए भी कड़े प्रावधान किए गए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कई बार शरारती तत्व ग्रंथ में अंकित गुरबाणी के शब्दों के साथ छेड़छाड़ कर देते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ भी अब कार्रवाई हो सकती है। पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि नए एक्ट में बेअदबी या बेअदबी के प्रयास के लिए सख्त सजा व भारी जुर्माने के प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर गुरबाणी के शब्दों को जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है। यह भी चिंतनीय है। खुड्डियां ने कहा, जब भी गुरु साहिब के किसी शब्द को तोड़ा-मरोड़ा जाता है, तो लाखों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। ऐसे कार्य सांप्रदायिक शांति और सद्भावना को भी प्रभावित करते हैं। यह कानून ऐसी नफरत फैलाने वाली घटनाओं पर रोक लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें