फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल बोले- चौटाला अगर इतने बड़े भविष्यवक्ता तो आज जहां हैं वहां न होते

Sun, 18 Oct 2020 10:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो ) - फोटो : ANI
विज्ञापन

बरोदा उपचुनाव के बाद सरकार टूटने व मध्यावधि चुनाव का दावा कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि चौटाला अगर इतने बड़े भविष्यवक्ता हैं तो आज जहां हैं, वहां न होते। उनकी हालत भी ऐसी न होती।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बरोदा उपचुनाव बड़े-बड़े दावे करने वालों को आईना दिखा देगा। उनकी सरकार की तरह हम काम नहीं करते। हमारी कार्यप्रणाली साफ-सुथरी व पारदर्शी है। सरकार के कार्य का मूल्यांकन जनता करती है व बरोदा में भी वही करेगी।

कृषि कानूनों पर जो सरकार सहयोगी सहमत नहीं हैं, उनको भी समझा लेंगे। जोगी राम सिहाग भी उनमें शामिल हैं। जजपा के अन्य सहयोगी भी कृषि कानूनों के लाभ सामने आने पर इनसे इत्तफाक रखेंगे। कृषि कानूनों के लाभ व हानियां किसी के कहने से सिद्ध नहीं होंगी। कानूनों में किसान हित की सभी बातें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार ने खरीफ फसलों की खरीद प्रक्रिया को सुचारु व सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। पहली बार मक्का की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। इससे पूर्व, बाजरे की खरीद भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई थी। अब तक धान व अन्य फसलों के भुगतान के लिए 1000 करोड़ रुपये सरकार ने जारी किए हैं।

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता हरियाणा के किसानों का हित है और इसके लिए ही सबसे पहले मंडियों में प्रदेश के किसानों की फसलों की खरीद की जा रही।

अन्य राज्यों के किसानों को अपनी उपज हरियाणा की मंडियों में लाने से पहले पंजीकरण करवाना होगा चाहे वह आढ़तियों के माध्यम से हो या अपने स्तर पर हो। उन्होंने कहा कि पंजाब व राजस्थान सरकार भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद करें ताकि वहां के किसानों को हरियाणा में आना ही न पड़े। वहां कांग्रेस की सरकार हैं, उन्हें हिम्मत दिखानी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें