फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आई हेट पालिथीन अभियान को अंतरराष्ट्रीय पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला की अर्शिया ने ऑस्ट्रेलिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ दिया संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला की अर्शिया ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए अपने ‘आई हेट पालिथीन’ अभियान को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित एक विश्वविद्यालय कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ मजबूत संदेश दिया।
विज्ञापन

अर्शिया ने अपने प्रेजेंटेशन में पॉलिथीन के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और कपड़े, जूट व बायोडिग्रेडेबल बैग जैसे पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने पंचकूला में चलाए गए जागरूकता अभियानों का वीडियो भी प्रस्तुत किया, जिसमें कपड़े के बैग वेंडिंग मशीन जैसी पहल को दिखाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न देशों से आए अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने भी इस अभियान में रुचि दिखाई और इसे वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। अर्शिया का यह प्रयास स्थानीय के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें