फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पति ने तेजधार हथियार से किया पत्नी का कत्ल, काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। जिले के अकालगढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी है। महिला की पहचान सविता निवासी अकालगढ़ 33 वर्षीय के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सविता के भाई ने सोहन लाल ने बताया कि उसकी बहन सविता देवी की शादी करीब 10 वर्ष पहले बलराम के साथ हुई थी। उनकी दो बेटियां व एक पांच माह का बेटा है। उसके जीजा बलराम ने बुधवार सुबह उसे फोन किया कि उसने उसकी बहन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया है। उसके सिर से खून बह रहा है। जब वह अपनी बहन के घर पहुंचा तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सोहन लाल का कहना है कि बुधवार सुबह पांच बजे उसकी बहन ने भी फोन करके कहा था कि भाई उसे बचा लो, यह मुझे मार देगा। जब तक वह अपनी बहन के घर पहुंचे तो बलराम ने उसका कत्ल कर दिया था। वहीं, थाना डिवीजन नंबर दो के प्रभारी मनदीप सलगोत्रा ने बताया कि आरोपी बलराम के खिलाफ केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी ने यह नहीं बताया कि कत्ल करने की पीछे वजह क्या है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें