फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पति ने ही घरेलू विवाद के चलते किया कत्ल, फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। निकटवर्ती कस्बा सन्नौर की खालसा कालोनी में 23 साल की विवाहिता के कत्ल के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि घरेलू झगड़े की वजह से आरोपी ने पहले अपनी पत्नी का गला घोंटा फिर एक ईंट से कई वार किए, जिसमें एक बाईं आंख व दूसरा ठुड्डी पर लगा। आरोपी कर्ण कुमार फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इस मामले के जांच अधिकारी संबंधित थाना सन्नौर के इंचार्ज कुलविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मृतका सपना कुमारी उर्फ राधिका के भाई के ससुर संजय शाह निवासी ऋषि कालोनी की ओर से दी शिकायत के मुताबिक उनकी लड़की ने करीब चार साल पहले आरोपी कर्ण कुमार के साथ लव मैरिज की थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से दोनों में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता था। इस दौरान आरोपी उनकी लड़की से मारपीट भी करता था। कई बार दोनों परिवारों ने आरोपी को अपनी पत्नी के साथ मारपीट न करने के लिए समझाया था। वह सुधरने का नाम नहीं ले रहा था। शनिवार को वह शुभम को समझाने के लिए उनके घर गया था। आरोपी ने उसके सामने ही अपनी पत्नी से झगड़ा शुरू कर दिया। उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आरोपी ने गुस्से में अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और फिर पास में पड़ी ईंट उठाकर बाईं आंख व ठुड्डी में मारी। इससे सपना की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोबाइलों की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें