फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पति ने पत्नी और बेटे पर किया ब्लेड से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। गांव भरैली में घरेलू विवाद के दौरान शराब के नशे में पति ने पत्नी और बेटे पर ब्लेड से हमला किया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। घायल महिला ने पुलिस को दी शिकायत में पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चंडीमंदिर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


सलीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2007 में रबिन मुखिया से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ा बेटा मनीष (15) है। 10 सितंबर की रात पति रबिन मुखिया शराब के नशे में घर आया। गाली-गलौच करते हुए खाना उठाकर जमीन पर फेंक दिया। जब सलीता ने विरोध किया तो रबिन ने जेब से ब्लेड निकाला और चेहरे पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। मां को बचाने आए 15 वर्षीय मनीष पर भी रबिन ने ब्लेड से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें