पंचकूला। जिले में चल रहे सभी प्राइवेट प्ले वे स्कूलों को एनसीपीसीआर की निर्देश के अनुसार चलाया जाना चाहिए। प्राइवेट प्ले वे स्कूलों का एनसीपीसीआर की हिदायतों का पालना व रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी सविता नेहरा, महिला एवं बाल विकास को सक्षम अधिकारी अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि NCPCR.GOV.IN साइट पर प्राइवेट प्ले वे स्कूलों के लिए हिदायतें उपलब्ध करवाई व SARALHARYANA.GOV.IN साइट पर ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन जमा करवा सकते हैं।