फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: साढ़े तीन किलो हेरोइन, मैगजीन और कारतूस के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
बीएसएफ कुबेर से काबू किया जोड़ा।बरामद किए गए मैगजीन और कारतूस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री खडूर साहिब। बुधवार रात भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ ने अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए ऑपरेशन में दो किलो 795 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटर, पांच मैगजीन और आठ कारतूस बरामद करके पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह जोड़ा गांव भोजिया से संबंधित है।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ की 115वीं बटालियन के जवानों ने मंगलवार शाम नौशहरा ढाला इलाके में एक्टिवा पर सवार पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। थाना झबाल के भोजियां गांव के रहने वाले इस दंपती के पास से पांच मैगजीन और आठ कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बुर्ज के पास बीएसएफ के जवानों ने लावारिस हालत में एक मोटरसाइकिल और 550 ग्राम हेरोइन बरामद की। पाकिस्तान द्वारा भेजे गए एक ड्रोन को बीएसएफ ने गांव बगियाडी के पास खेतों में बरामद किया गया है। ड्रोन के माध्यम से भारत भेजी गई हेरोइन की एक बड़ी खेप गांव भैणी के क्षेत्र से बरामद की गई। प्लास्टिक के लिफाफे में बंद उक्त हेरोइन का कुल वजन 2 किलो 245 ग्राम बताया जाता है। तरनतारन के एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने कहा कि तस्करों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें