फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एमएलएम स्कीम के जाल में फंसे सैकड़ों लोग, 1.32 करोड़ रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर निवासी एक व्यक्ति ने मल्टी-लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) स्कीम, प्राइज-चिट्स और मनी सर्कुलेशन के माध्यम से 1.32 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी, जालसाजी और धमकी देने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपियों ने पहले शानदार होटलों, सेमिनारों और बड़े कार्यक्रमों में निवेशकों को बुलाया और उन्हें पानी के व्यवसाय और उच्च मुनाफे का झांसा दिया। कहा गया कि पानी की सेल और प्रोजेक्ट्स में निवेश करने पर तीन साल में निवेश की रकम तीन गुना हो जाएगी। विभिन्न मोबाइल एप, वीडियो प्रेजेंटेशन और फर्जी क्रिप्टो एक्सचेंज दिखाकर निवेशकों को विश्वास में लिया गया।

पहले कुछ महीनों तक मुनाफा देकर भरोसा जीता
शिकायत में बताया है कि आरोपियों ने पहले कुछ महीनों तक मुनाफा देकर निवेशकों का भरोसा हासिल किया। लेकिन जैसे-जैसे निवेश बढ़ा, भुगतान बंद कर दिए गए। निवेशकों और अन्य लोगों को और लोगों को जोड़ने का दबाव डाला गया। इस दौरान 1.32 करोड़ रुपये से अधिक की रकम आरोपियों को दी गई जबकि प्रदेश और अन्य राज्यों के सैकड़ों लोगों से कुल मिलाकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी होने का अंदेशा जताया गया। निवेश के लिए 60 से अधिक आईडी बनाईं जिन्हें बाद में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


निवेशकों को धमकाया गया
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निवेश रोकने या भुगतान की मांग करने पर आरोपी पक्ष ने धमकियां देकर पीड़ितों को चुप रहने के लिए मजबूर किया। आरोपियों ने मोबाइल एप और आईडी में छेड़छाड़ कर अकाउंट बंद कर दिए और सारे पैसे हड़प लिए। साइबर पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला बेहद गंभीर है और आरोपों की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें