फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी घोटाला: तत्कालीन लेखा सहायक सहित तीन के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश

Wed, 19 Nov 2025 12:39 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पंचकूला ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में हुए करोड़ों के के गबन मामले में तीन आरोपियों रामनिवास (तत्कालीन लेखा सहायक), हरिंदर पाल सिंह निवासी सेक्टर-26 पंचकूला और नछत्तर सिंह निवासी गांव कुंडी पंचकूला के खिलाफ अदालत में चालान पेश कर दिया है।
मामला वर्ष 2015 का है जब एचएसवीपी कार्यालय मुख्य प्रशासक पंचकूला में तैनात तत्कालीन वरिष्ठ लेखा अधिकारी सुनील कुमार बंसल ने पंजाब नेशनल बैंक मनीमाजरा शाखा के बैंक अधिकारी कुलबीर सिंह व अन्य के साथ मिलीभगत कर बिना अनुमति एचएसवीपी का बैंक खाता खुलवाया था। इसके बाद आरोपी सुनील बंसल और कुलबीर सिंह ने इस खाते से दो बार में करीब 68.71 करोड़ रुपये अवैध तरीके से ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि साजिश में आरोपी रामनिवास, सुनील बंसल, कुलबीर सिंह व अन्य बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर यह राशि 85 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। ये खाते पूर्व नियोजित रूप से आरोपी सुनील बंसल, रामनिवास और फरार व्यक्ति संजीव बिंदल द्वारा तैयार किए गए थे। जांच में गया कि इन खातों से करोड़ों रुपये आरोपियों के निजी खातों में भी पहुंचे व गबन की गई राशि से चल-अचल संपत्तियां भी खरीदी गईं। इन संपत्तियों को अटैच करने की प्रक्रिया जारी है। सतर्कता ब्यूरो के अनुसार 85 खातों में भेजी गई रकम को कथित भूमि अधिग्रहण मुआवजा दिखाकर ट्रांसफर किया गया जबकि इन खाताधारकों की कोई जमीन एचएसवीपी द्वारा अधिग्रहित ही नहीं की गई थी। फरार आरोपी संजीव बिंदल और बैंक अधिकारी कुलबीर सिंह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें