फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फर्जी बैंक कर्मचारी बनकर 82 हजार रुपये ठगे

Wed, 19 Nov 2025 12:38 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। एमडीसी निवासी हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता के मोबाइल को हैक कर अज्ञात व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड से करीब 82 हजार 893 रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर कॉल की और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। सेक्टर-20 साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार 2 जुलाई दोपहर 12:33 बजे एक अंजान नंबर से कॉल आई जिसमें कॉलर ने क्रेडिट कार्ड अपग्रेड की बात कहते हुए मौजूदा कार्ड की स्टेटमेंट ईमेल करने को कहा। थोड़ी देर बाद शिकायतकर्ता की ईमेल आईडी पर एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद 12:59 बजे क्रेडिट कार्ड से 82 हजार 893 रुपये की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हो गई। ठगी का पता चलते ही उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें