एचएसवीपी की टीम फुटपाथ किनारे लगने वाली फड़ी को कब्जे में लेती हुई।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सोमवार को सड़क किनारे फुटपाथ पर अवैध रूप से कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। दस्ते में शामिल अधिकारियों और कर्मचारी ने अभियान के तहत सेक्टर-20 में छह रेहड़ियों को जब्त कर लिया, जबकि सेक्टर-12-ए में 3 रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान जब्त करने के साथ चालान भी किया।
इसके अलावा सेक्टर-15 में भी कार्रवाई कर कई फड़ी वालों के सामान को उठा लिया। एचएसवीपी के अधिकारी टीम के साथ जैसे ही सेक्टरों में कार्रवाई के लिए पहुंचे बहुत से रेहड़ी-फड़ी वाले भाग निकले। जबकि कुछ लोग विभागीय अधिकारियों के हत्थे चढ़ गए। सुपरवाइजर मान सिंह ने बताया कि रेहड़ी फड़ी के चलते सेक्टर-20 में स्थानीय लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है।
क्योंकि फुटपाथ पर रेहड़ी फड़ी लगती है और लोग वाहन को सड़क के किनारे ही खड़ा करके खरीदारी करते हैं, जिससे रोजाना लंबा जमा लगता है। विभाग के संपदा अधिकारी अनिल दून को अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिनके आदेश पर अभियान चलाकर शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है।
एचएसवीपी की टीम सेक्टर-20 में रेहड़ी को कब्जे में लेती हुई।- फोटो : PKL OFFICE
एचएसवीपी की टीम सेक्टर-20 में कार्रवाई करती हुई। - फोटो : PKL OFFICE