फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी : अब काॅमर्शियल साइटोें की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की कॉमर्शियल साइटों का सारा काम अब ऑनलाइन ही किया जाएगा। नक्शा पास करने से लेकर ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट का सारा काम ऑनलाइन ही किया जाएगा। यह सिस्टम लागू होने के बाद प्रदेशभर में प्राधिकरण के कार्यालयों में फाइलों को बोझ कम हो जाएगा। साथ ही काम जल्दी होगा और पारदर्शिता भी आएगी। साइट मालिकों को भी प्राधिकरण कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वे अपने घर पर ही बैठकर कंप्यूटर में अपनी फाइल का स्टेटस जान सकेंगे।
विज्ञापन

प्रदेशभर के सेक्टरों में कॉमर्शियल जैसे बूथ, एससीओ, एससीएफ, डीएसएस, अस्पताल और अन्य संस्थानों की साइट का पूरा काम अब तक ऑफलाइन किया जाता था। आर्किटेक्ट नक्शा बनाता था और एक फाइल तैयार कर उसे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यालय में जमा करवाता था। उसके बाद उसकी जांच की जाती थी। कई बार फाइल में ऑब्जेक्शन लगने के बावजूद साइट मालिक को उसके बारे में पता नहीं चल पाता था। इसके लिए उसे बार-बार प्राधिकरण कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। इससे व्यर्थ की परेशानी तो होती ही थी, साथ ही समय भी अधिक लगता था। विभाग के अधिकारियों के पास भ्रष्टाचार की शिकायतें भी पहुंचती थी।
चार चरणों में पास हो जाएगी फाइल
किसी भी कॉमर्शियल साइट का नक्शा तैयार कर उसे आर्किटेक्ट प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड करेगा। इसके बाद वह ऑनलाइन फाइल जेई के पास पहुंचेगी। जेई जांच के बाद आगे प्रोसेस कर देगा। इसके बाद वह फाइल एसडीओ के पास पहुंच जाएगी। एसडीओ के रिकमंड करने के बाद ईओ के पास फाइल पहुंचेगी और वे उसे अप्रूव कर देंगे। इस दौरान अगर फाइल में कोई ऑब्जेक्शन सामने आता है तो फाइल रिजेक्ट हो जाएगी। रिजेक्ट किए जाने का कारण भी उसके साथ अटैच किया जाएगा। इससे साइट मालिक को ऑब्जेक्शन के बारे में तुरंत पता चल जाएगा।
विज्ञापन

ऑटो डीसीआर सॉफ्टवेयर से होगी जांच
आर्किटेक्ट द्वारा बनाई गई फाइल की जांच ऑटो डीसीआर सॉफ्टवेयर में की जाएगी। यह सॉफ्टवेयर नक्शे में छोड़ी गई किसी भी कमी को तुरंत पकड़ लेता है। इसलिए अधिकारियों को भी जांच में ज्यादा कवायद नहीं करनी पड़ेगी। कुछ ही मिनटों में यह सॉफ्टवेयर फाइल की जांच कर देता है।
काम को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए एचएसवीपी इस योजना पर काम कर रहा है। अब प्रदेशभर में कॉमर्शियल साइट का पूरा काम ऑनलाइन हो जाएगा। इससे भ्रष्टाचार की संभावनाएं खत्म हो जाएंगी और लोगों को भागदौड़ भी कम करनी पड़ेगी। - योगेश रांगी, इनफोर्समेंट ऑफिसर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें