फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्कूलों में चलेगा एचपीवी वैक्सीन जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
एएनएम और नर्सिंग ऑफिसर छात्राओं व अभिभावकों को करेंगे जागरूक
विज्ञापन

जिले में अब तक 600 छात्राओं को लगी वैक्सीन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। अब स्कूलों में एएनएम और नर्सिंग ऑफिसर छात्राओं और अभिभावकों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करेंगे। इसके लिए सरकारी और निजी स्कूलों में दो घंटे के विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुरेश कांसल ने बताया कि जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान लगातार चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक केवल करीब 600 छात्राओं को ही वैक्सीन लगाई जा सकी है। जागरूकता की कमी और भ्रांतियों के कारण कई अभिभावक वैक्सीन लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एएनएम और नर्सिंग ऑफिसर स्कूलों में जाकर छात्राओं को वैक्सीन के फायदे और इसके महत्व की जानकारी देंगे। साथ ही अभिभावकों की शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में काफी प्रभावी मानी जाती है और समय पर वैक्सीन लगवाने से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को समय पर एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत लगाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें