फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, सूरजपुर मामले में जेई से दो दिन में मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीमंदिर। गांव सूरजपुर में अवैध निर्माण के मामलों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने कार्रवाई में लापरवाही पर नगर निगम अधिकारियों को फटकार लगाते हुए संबंधित जेई से दो दिन में जवाब मांगा है।
लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान उपायुक्त ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि तय समय में स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सरकार की नीतियों और प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध निर्माण पर समय रहते कार्रवाई करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

शिविर में पहुंचे लोगों ने भी क्षेत्र में बढ़ रहे अवैध निर्माणों को लेकर शिकायतें रखीं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा सामने नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें