फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीएससी दफ्तर का घेराव आज: अभय चौटाला की अगुवाई में प्रदर्शन करेगी इनेलो

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विभिन्न मांगों को लेकर इनेलो सोमवार सुबह 11 बजे सेक्टर-4 स्थित एचपीएससी कार्यालय का घेराव करने जा रही है। इस विरोध प्रदर्शन की कमान खुद इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला संभालेंगे, जिसमें पार्टी की पूरी कार्यकारिणी के साथ प्रदेशभर के तमाम छोटे-बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इनेलो के इस बड़े शक्ति प्रदर्शन को देखते हुए पंचकूला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करते हुए दोनों डीसीपी, एसीपी, थाना प्रबंधकों और चौकी इंचार्जों समेत करीब 500 पुलिसकर्मियों को मोर्चे पर तैनात किया है।
विज्ञापन


रणनीति के मुताबिक इनेलो के नेता और कार्यकर्ता सुबह 9 बजे सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड की पार्किंग में इकट्ठा होना शुरू होंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे सभी कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में एचपीएससी दफ्तर का घेराव करने के लिए कूच करेंगे। एचपीएससी दफ्तर के ठीक बाहर ''डी-सिक्योरिटी सर्कल'' बना दिया गया है और दोहरी बैरिकेडिंग कर दी गई है ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी किसी भी सूरत में दफ्तर के अंदर न घुस सके।

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी: सुबह 9 बजे के बाद इन रास्तों पर जाने से बचें

प्रदर्शन के चलते शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस ने सेक्टर-4 और 5 की ट्रैफिक लाइट से कुछ मीटर पहले ही मजबूत बैरिकेड्स लगा दिए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया है। इसके साथ ही आम जनता की सुविधा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर सुबह 9 बजे के बाद कुछ खास रास्तों पर न जाने की सलाह दी गई है। वाहन चालकों को सेक्टर-5 हैफेड चौक से सेक्टर-4/5 ट्रैफिक लाइट प्वाइंट की तरफ जाने वाली सड़क का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसी तरह सेक्टर-5 बेलाविस्टा चौक से सेक्टर-5/11 उधम सिंह चौक की ओर जाने वाले रास्ते, सेक्टर-4 की मार्केट से सेक्टर-4/5 लाइट प्वाइंट की तरफ जाने वाली सड़क, सेक्टर-5 परेड ग्राउंड या इंद्रधनुष ऑडिटोरियम से मुख्य लाइट प्वाइंट की ओर जाने वाले मार्ग और उधम सिंह चौक से सेक्टर-4/5 लाइट प्वाइंट की तरफ आने वाले रास्तों पर जाने से परहेज करना चाहिए ताकि किसी भी तरह के जाम से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें