फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चार्जिंग स्टेशन न वर्कशॉप कैसे चले इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। बस स्टैंड सेक्टर-5 से 45 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन आज तक नहीं हो पाया है। अभी तक चार्जिंग स्टेशन और संचालन के लिए रूटों की तैयारी नहीं हो सकी है। संचालन के लिए बसें भी नहीं पहुंची हैं। इस कारण सभी रूटों पर बसों की कनेक्टिविटी नहीं हो सकी है। सेक्टर -5 पंचकूला बस स्टैंड से चार मार्च को पांच बसों का संचालन शुरू कर दिया गया था। यह बस पंचकूला से जीरकपुर रूट पर चल रही है। इसके अलावा अभी तक पंचकूला से बाहर के रूटों पर भी बसों का संचालन नहीं हो पाया है।
रूट चार्ट नहीं बनने से पंचकूला के अलावा कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी पर हर बीस मिनट में बस की फ्रीक्वेंसी नहीं है। बसाें के संचालन के लिए अभी इलेक्ट्रिक वर्कशॉप बनाई जानी है। इसमें पांच चार्जिंग स्टेशन और बसों को खड़ी करने की पार्किंग भी बनाई जानी है। अभी तक इस काम को पूरा नहीं किया जा सका है। शहर के बाहर के रूटों पर बसों का संचालन नहीं होने से भी लोग परेशान हैं। पंचकूला परिवहन विभाग के अधिकारियों की ओर से बसों के संचालन और फ्रीक्वेंसी को लेकर सर्वे भी किया गया है। अभी तक बसों की वर्कशॉप का टेंडर नहीं होने के कारण यह काम नहीं हो सका है।
विज्ञापन



इंटर सेक्टर सर्विस भी होगी शुरू
इलेक्ट्रिक बसों को इंटर सेक्टर सर्विस शुरू किए जाने का प्लान बनाया गया है। इसमें एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर के अंदर की मार्केट में बस चलाने की तैयारी है। लोगों की डिमांड को देखते हुए इसे शहर के एमडीसी-1 से 5 तक शुरू किए जाने का प्लान बनाया है। इसके साथ ही कालका, पिंजौर सहित अन्य क्षेत्रों से होकर चंडीगढ़ के लिए भी डायरेक्ट रूट बनाया जाने की तैयारी चल रही है। इसके माध्यम से लोगों को सीधी बस सर्विस मिल सके।
विज्ञापन



बसों के संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन और वर्कशॉप बनाने का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। बसों को अलग-अलग रूटों पर चलाने की तैयारी है। दिसंबर तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। -सुखदेव कुमार, जीएम, पंचकूला बस स्टैंड सेक्टर -5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें