फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हो विकास : पंचकूला में 4975 करोड़ के चार प्रोजेक्टों को कंसल्टेंट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के विकास से जुड़े चार प्रोजेक्ट पंचकूला को चंडीगढ़ से आगे लेकर जाएंगे। 4975 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों को अभी तक कंसल्टेंट नहीं मिलने की वजह से काम अधर में लटका हुआ है। इन्हें रफ्तार देने के लिए लोकसभा चुनाव के बाद पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) के अधिकारियों को फुर्ती दिखानी होगी। दरअसल इनमें कुछ प्रोजेक्टों के नेगोशिएशन हो चुके हैं, कुछ के शेष बचे हैं। उसके बाद कंसल्टेंट हायर करना है। इनमें चार हजार करोड़ की लागत से घग्गर रिवर फ्रंट का ब्यूटीफिकेशन, 150 करोड़ की लागत से बनने वाला शूटिंग रेंज, 800 करोड़ का मेडिकल कॉलेज, 25 करोड़ की लागत से बनने वाले घग्गर पुल का दोहरीकरण शामिल हैं।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज को भी कंसल्टेंट का इंतजार
15 जनवरी को प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सेक्टर-32 में डॉ. मंगल सेन के नाम पर 800 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की आधारशिला रखी। यह प्रोजेक्ट अभी शुरू नहीं हो पाया है। इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए अभी कंसल्टेंट तक हायर नहीं हो पाया है। जून तक प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार करना होगा। इस प्रोजेक्ट पर प्रारंभिक चरण में 500 करोड़ रुपये का व्यय होगा, जिसमें 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय होने का अनुमान है।
घग्गर रिवर फ्रंट को कंसल्टेंट का इंतजार
पंचकूला सेक्टर-3 से 21 के साथ लगते घग्गर नदी के फ्रंट को चार हजार करोड़ में विकसित किया जाना है। इसमें नदी की सफाई, किनारे खूबसूरत हरे भरे पार्क बनेंगे। टहलने के लिए पाथ-वे बनाए जाएंगे। जगह-जगह लोगों के बैठने के लिए शेड भी होंगे। कैफे, बच्चों के खेलने के लिए प्ले एरिया, सहित खाने पीने के तमाम स्टॉल बनाए जाएंगे। ताकी यहां पर्यटक भी आ सकें।
विज्ञापन



150 करोड़ के शूटिंग रेंज के लिए कंसल्टेंट
सेक्टर-32 में 150 करोड़ की लागत से शूटिंग रेंज बनाया जाना है। यह 13.75 एकड़ में बनेगा। इसके लिए कंसल्टेंट अभी तक नहीं मिल पाया है। अभी पंचकूला में कोई सरकारी शूटिंग रेंज नहीं है। नतीजा जिले में शूटिंग रेंज के निर्माण के लिए खिलाड़ियों को अभी इंतजार करना पड़ेगा।यहां शूटिंग रेंज नहीं होने के चलते जिला और राज्यस्तरीय चैंपियनशिप यहां नहीं कराई जाती है। अभी पंचकूला में कोई सरकारी शूटिंग रेंज नहीं है। इस कारण खिलाड़ियों को निजी अकादमियों में महंगे दरों पर ट्रेनिंग लेनी पड़ती है।

पुल दोहरीकरण का काम भी रुका
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर-21/3 की डिवाइडिंग रोड पर छठ घाट के पास घग्गर पुल के डबलिंग का काम शुरू होगा। इस पर विभाग करीब 25 करोड़ रुपये खर्च करेगा। यह घग्गर पुल 335 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा होगा। इस प्रोजेक्ट का काम अगस्त 2024 में शुरू होना है। दिसंबर 2025 तक पूरा करना है। अभी सिंगल पुल होने के चलते सुबह और शाम यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें